SBI Mini Branch Kaise Khole: नमस्कार मे अजय सिंह एक एसबीआई सीएसपी संचालक हूं। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि आप भी एसबीआई की मिनी ब्रांच लेकर कैसे महीने की एक अच्छी इनकम कर सकते हैं। मेरे पास पिछले 1 साल से एसबीआई की बीसी है। Sbi के पार्टनर बनने के लिए आपके पास कुछ क्वालिफिकेशन कुछ कंडीशंस को फॉलो करना जरूरी है तो मैं आपको सारी डिटेल्स बता रहा हूं अब बस आप ध्यान से पढ़ते जाए।

SBI सीएसपी पॉइंट लेने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से लगेंगे।
देखिए डॉक्यूमेंट की अगर में आपको बात करूं तो सबसे पहले आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है आपके पास आपका आईडी प्रूफ यानी आधार कार्ड होना चाहिए आपके पास पैन कार्ड होना चाहिए और आपके पास ग्रेजुएशन की मार्कशीट होनी चाहिए इसके साथ ही आपको एक पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट बनवानी होगी अपनी नजदीकी थाना से जो की 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स iibf का सर्टिफिकेट अगर आपके पास सर्टिफिकेट नहीं है तो आप अपने नजदीकी csc center पर जाकर आईआईबीएफ एग्जाम के लिए अप्लाई कर दीजिए और एग्जाम देकर आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा। आप अपने नजदीकी किसी भी ई मित्र वाले के पास जाकर iibf एग्जाम के बारे में जानकारी ले सकते हैं

SBI CSP ग्राहक सेवा केंद्र के लिए आवेदन प्रोसेस
देखिए अगर आपको मिनी ब्रांच एसबीआई की अपने गांव या शहर में ओपन करनी है तो सबसे पहले आपके जो भी नजदीकी sbi की ब्रांच है वहां पर आपको जाना होगा। ओर मैनेजर से बात करनी है कि सर मेरे को एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र का पॉइंट चाहिए। अब वो आपको बोलेंगे कि आप किसी कंपनी के थ्रू अप्लाई कर दीजिए हम आपको ग्राहक सेवा केंद्र का पॉइंट दे देंगे। देखिए अगर अब मैनेजर सहमत हो गया है तो बाकी का काम बहुत ही आसान है मैं आपको नीचे कुछ कंपनी की लिस्ट दे रहा हूं जो की एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र प्रोवाइड करवाती है आप इनमें से किसी भी कंपनी से कांटेक्ट कर सकते हैं गूगल से आपको इन कंपनी का टोल फ्री नंबर मिल जाएगा। अब आप कंपनी से बात कर लिजिए वो आपको सारी प्रोसेस बता देंगे।

- SAVE Solutions Private Limited
- Alankit Limited
- Bank Mitra Digital India
- Sanjivani Vikas Foundation.
- CSC (Common Service Centre)
- Oxigen (Digital India) India Pvt Ltd
- Gujarat Infotech Limited
- NICT Technologies Pvt Ltd
- Eko Bharat Ventures Private Limited
एसबीआई सीएसपी के लिए वेरीफिकेशन प्रोसेस
देखिए अब कंपनी से बात होने के बाद आपको एक डाक्यूमेंट्स की फाइल बनानी होगी जिसमें आपकी सभी बेसिक डॉक्यूमेंट और एक ऑफलाइन फॉर्म जो की कंपनी वाले आपको देंगे उसको फिल अप करके ब्रांच मैनेजर से वेरीफाई करवाना होगा फॉर्म को वेरीफाई करवाने के बाद आपको अपनी नजदीकी एसबीआई का rbo होता है वहां पर जाकर भी डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करवाना है उसके पश्चात वह फाइल्स आपको कंपनी वालों को दे देनी है बाकी का काम कंपनी वाले खुद कर देंगे। फाइल वेरिफिकेशन कंप्लीट होते ही आपके पास आपका यूजर आईडी यानी KO Code और पासवर्ड मिल जाएगा।
एसबीआई सीएसपी प्वाइंट मिलने के बाद की प्रक्रिया
अब आपके पास एसबीआई की मिनी ब्रांच के यूजर नेम और पासवर्ड आ चुके हैं अब एक वेरीफाइड एसबीआई के पार्टनर है। अब आप किसी भी ग्राहक के खाते से ₹30000 की नगद निकासी और ₹30000 उसके अकाउंट में जमा कर सकते हैं प्रतिदिन के हिसाब से। आप कस्टमर के अकाउंट की केवाईसी कर सकते हैं उसका मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं कैश डिपॉजिट कर सकते हैं। कस्टमर का नया अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इसी तरह के बहुत सारे काम आप अपने SBI CSP पोर्टल पर कर पाएंगे।

एसबीआई सीएसपी संचालक को मिलने वाला कमिशन
दोस्तों आपको कमीशन हर महीने की 1 तारीख से लेकर 5 तारीख के बीच में आपके अकाउंट में भेज दिया जाएगा। आपके मन में जो सवाल उठ रहा है कि कितना कमीशन मिलेगा देखिए अगर मैं मोटा-मोटी बात करूं तो अगर आप दिन का एक लाख से 2 लाख तक का लेन-देन करते हैं और लोगों का बीमा करते हैं केवाईसी करते हैं अकाउंट ओपन करते हैं तो आप मिनिमम ₹15000 कम से कम अपना कमीशन आसानी से बना सकते हैं ज्यादा आप जितना अधिक लेने देन और काम करेंगे उतना ज्यादा कमीशन आपको मिलेगा। सारा कमीशन आपके काम पर डिपेंड करता है।

SBI CSP को मिलने वाली सुविधाएं
जैसे ही आप बैंक के पार्टनर बन जाते हैं बैंक में आपकी एक अलग ही छवि होगी आपके सारे कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी बैंक में आपका एक फोटो लगेगा जिस पर आपकी डिटेल्स होगी। आप इवेंट्स में हिस्सा ले पाएंगे। आप sbi के रिकवरी एजेंट बनकर भी काम कर सकते है।
SBI CSP Point लेने के लिए कितना खर्चा आएगा
देखिए मिनी ब्रांच देने के लिए बैंक आपसे कोई भी पैसा चार्ज नहीं करता है कंपनी वाले इस प्रक्रिया को करने में आपसे 10 या 15000 हजार रुपए ले सकते हैं बाकी कोई एक्सटर्नल खर्चा इसमें नहीं आता है लेकिन हां आपके पास खुद का सेटअप होना चाहिए जैसे कि लैपटॉप और एक प्रिंटर। इसके साथ अगर आप मिनी एटीम ओर पासबुक प्रिंटर लेना चाहते है तो वो सुविधा भी आप दे सकते है।
Sbi csp कैसे बने?
सीएसपी प्रोवाइड करने वाली कंपनी से संपर्क करके आप बीसी पार्टनर बन सकते हैं
SBI BC agent को कितनी सैलरी मिलती है।
फिक्स्ड सैलरी की बजाय आपके काम पर कमीशन मिलता है