Aadhar Card Mobile Number Update 2026: लाइव जाने आधार ऑपरेटर से मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करे।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Change Kare 2026: नमस्कार में Ajay Singh एक आधार UCL ऑपरेटर हु। आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं। देखिए बहुत सिंपल है आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपके पास दो तरीके हैं पहला आधार केंद्र और दूसरा आप अपने मोबाइल फोन से भी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। देखिए दूसरे वाला तरीका थोड़ा कम काम करता है इसलिए मैं आपको रिकमेंड करूंगा कि आप पहले तरीके पर फोकस करे।

https://myaadhaar.uidai.gov.in/

Aadhar Centre Se Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Update kare

https://myaadhaar.uidai.gov.in/
  • सबसे पहले आप अपने नजदीकी आधार सेंटर पर चले जाइए। सेंटर पहुंचते ही आधार ऑपरेटर आपसे आपका आधार कार्ड मांगेगा|
  • उसके बाद सिस्टम में वह आपका आधार नंबर दर्ज करेगा और आपके फिंगर वेरीफाई करके आपसे आपका नया मोबाइल नंबर मांगेगा|
  • मोबाइल नंबर मांगने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसको डालकर ऑपरेटर नंबर वेरीफाई कर देगा|
  • उसके बाद ऑपरेटर स्वयं की फिंगर लगाएगा। और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देगा।
https://myaadhaar.uidai.gov.in/
  • प्रोसेस पूरी होने के बाद मेरे अनुभव के हिसाब से 2 से 3 घंटे में आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। कभी कभी 1-2 दिन का टाइम भी लग सकता है। नंबर अपडेट होते ही आपके पास यूआईडी की तरफ से मैसेज आ जाएगा।

Mobile Phone Se Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Badle

  • ये तो था पहला तरीका अब जानते है कि आप अपने मोबाइल फोन की मदद से अपने आधार में नया नंबर कैसे अपडेट कर सकते है।
  • तरीका यह भी आसान है बस कुछ कंडीशंस है। आपके आधार में पहले से कोई मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए। और आपकी बायोमेट्रिक यानी फिंगर ओर IRIS दोनों पहले से अपडेट होनी चाहिए।
  • अब प्रोसेस को जरा ध्यान से सुनिए। अपने फोन में आप playstore को ओपन कीजिए। वहां से my aadhaar ऐप को डाउनलोड कर लीजिए ।
https://myaadhaar.uidai.gov.in/
  • इसके साथ ही अपने मोबाइल में aadhar face rd ऐप भी डाउनलोड कर लीजिए।
https://myaadhaar.uidai.gov.in/
  • उसके बाद आधार ऐप को ओपन कीजिए। और अपना रजिस्टर आधार मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको वेरीफाई करके आप ऐप में लॉगिन हो जाएंगे।
  • ऊपर 3 डॉट में क्लिक कीजिए चेंज मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा वहां पर क्लिक कर दीजिए। अब नया मोबाइल नंबर इंटर कीजिए। ओटीपी को भरकर मोबाइल नंबर वेरीफाई कर दीजिए।
  • उसके बाद आपका चेहरा स्कैन होगा जिसमें आपको अपनी आंखों को दो बार ब्लिंक करना है उसके बाद आप ऑथेंटिकेट हो जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ₹75 का एक टोकन काटना पड़ेगा इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट यूआइडीएआइ आधार के पास चली जाएगी और 1 से 2 दिनों में आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

आधार सेंटर जाने से पहले रखें इन दो बातों का विशेष ध्यान

अब सबसे जरूरी बात को ध्यान से सुनिए आधार सेंटर पर बहुत भीड़ होती है इसलिए मैं आपको सजेस्ट करूंगा कि आप आधार केंद्र में जाने से पहले माय आधार वेबसाइट पर चले जाइए और वहां पर बुक अप्वाइंटमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं टाइम के हिसाब से जिससे वहां पर अगर भीड़ भी होगी तो आपका नंबर पहले आएगा ठीक है।

https://myaadhaar.uidai.gov.in/

तो दोस्तों यह था प्रैक्टिकल प्रक्रिया जिसके माध्यम से आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। उम्मीद आपको आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं धन्यवाद।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें?

आप आधार केंद्र और माय आधार एप दोनों के माध्यम से अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने पर कितना चार्ज लगेगा?

मोबाइल नंबर अपडेट प्रक्रिया में आपसे ₹100 चार्ज किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top