Rajasthan Police SI Admit Card 2026: यहाँ से डाउनलोड करें सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, Direct Link

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Download: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना आधिकारिक एडमिट कार्ड RPSC की वेबसाइट या अपनी SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police SI Admit Card 2026

राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026: एक नज़र में

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती का नामराजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026
आयोजक संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
कुल पद1015 (SI और प्लाटून कमांडर)
परीक्षा की तिथि05 और 06 अप्रैल 2026
एग्जाम सिटी स्लिप29 मार्च 2026 (आज जारी हो चुकी है)
एडमिट कार्ड जारी तिथि02 अप्रैल 2026
परीक्षा का समयशिफ्ट 1: 11:00 AM – 01:00 PM
शिफ्ट 2: 03:00 PM – 05:00 PM
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in / sso.rajasthan.gov.in

Rajasthan Police SI Admit Card कब जारी होगा?

RPSC के नियमों के अनुसार, किसी भी बड़ी परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। 5 और 6 अप्रैल 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी ‘City Intimation Slip’ पहले ही चेक कर चुके होंगे, अब उन्हें अपना फाइनल परीक्षा केंद्र और रोल नंबर एडमिट कार्ड में देखने को मिलेगा।

How to Download Rajasthan Police SI Admit Card 2026?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  • 1.  सबसे पहले राजस्थान SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • 2.  अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • 3.  लॉगिन करने के बाद Recruitment Stack 2 के आइकन पर क्लिक करें।
  • 4.  अब डैशबोर्ड पर आपको Get Admit Card का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • 5.  यहाँ “Police SI Exam 2026” के सामने डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
  • 6.  आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसका A4 साइज में प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

  •  एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी।
  •  एक मूल पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  •  एक पासपोर्ट साइज फोटो (ताजा खिंचा हुआ)।
  • नीला/काला पारदर्शी बॉल पेन।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होने पर आप RPSC के हेल्प डेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स

Admit Card Download Linkयहाँ क्लिक करें (Link Active on 2nd April)
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in
LatestUpdate

परीक्षा केंद्र पर इन 5 गलतियों से बचें (Special Instruction Section)

  • Dress Code: राजस्थान में पिछली परीक्षाओं की तरह इस बार भी हाफ स्लीव शर्ट/टी-शर्ट और साधारण चप्पल/सैंडल ही मान्य होंगे। जूते पहनकर जाने पर चेकिंग में समय खराब हो सकता है।
  • E-Mitra वालों के लिए खास: एडमिट कार्ड का प्रिंट साफ़ (Clear) होना चाहिए, खासकर फोटो और QR कोड वाला हिस्सा। धुंधले एडमिट कार्ड पर एंट्री में दिक्कत आ सकती है।
  • Reporting Time: परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले गेट बंद हो जाते हैं, इसलिए कम से कम 1.5 घंटे पहले केंद्र पहुँचें।
  • SI Paper-1 और Paper-2 के लिए लास्ट मिनट चेकलिस्ट”
  • Paper-1 (Hindi):ध्यान रहे कि हिंदी का पेपर स्कोरिंग है इसमें निगेटिव मार्किंग से बचें।
  • Paper-2 (GK & GS): राजस्थान करंट अफेयर्स के पिछले 6 महीने के मुख्य बिंदु जरूर देख लें।

SSO ID पासवर्ड भूल गए? तो ऐसे डाउनलोड करें?

अगर आप SSO पासवर्ड भूल गए हैं, तो Forgot Password पर क्लिक करें या अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7424968888 पर एक SMS भेजकर भी रिकवर कर सकते हैं।

अगर एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं आ रही तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) द्वारा प्रमाणित पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुँचें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top